श्री साई सुपर एच एम ने जीता सतपुड़ा ट्रॉफी का फाइनल मैच

Estimated read time 0 min read

घोड़ाङोगरी। सतपुड़ा ट्रॉफी का समापन आज पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्या गंगा सज्जनसिंग उईके के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।आज दो मैच खेले गए जिसमें एक सेमीफाइनल और दूसरा फाइनल मैच खेला गया सेमीफाइनल मैच साई सुपर एच एम और रेड रोज पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें साई सुपर ने रेड रोज को एकतरफा शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह बनाई।दूसरा महामुकाबला फाइनल मैच पुलिस एकेडमी बैतूल और साई सुपर एच एम के  बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकेडमी ने 112 रन का लक्ष्य साई सुपर को दिया,जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए आमेर अली ने 54 रनों की पारी खेली। 112 रन का पीछा करते हुए साई सुपर के बल्लेबाजों ने 8 ओवर में ही फाइनल मैच को और सतपुड़ा ट्रॉफी को अपने कब्जे में किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले से पधारे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला के प्रतिनिधि के रूप में कृष्णा गायकी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दिपक उइके,जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष गोवर्धन राने, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजू सोलंकी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह खनूजा, अशोक राठौर, गुड्डा खातरकर, वहीं भाजपा के नेता राजेंद्र मालवीय, प्रशांत गावंडे ,मारुति राव सोनारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, राकेश अरोरा, इंदल यादव, देवीप्रसाद जायसवाल,काकू आहूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब समिति के संरक्षक समीर पाठक, अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष गोविंदा अग्रवाल, तीर्थराज माथनकर, सचिव सिद्धार्थ बिहारे, अरविंद गायकवाड, दीपक धोटे ,नरेंद्र चोकसे सहित सदस्यगण राजा खान, कपूर वर्मा, प्रशांत, कमलेश माझी,टोनी राजपूत, बृजेश धुर्वे, लकी युवने, दिनेश अतुलकर, बडू ठाकुर,राजकुमार भमोरिया, दुर्गेश यादव,अमरज्योति चंदेलकर, वासु प्रधान पूरी प्रतियोगिता भर अपना महत्वपूर्ण समय समिति को देते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके एवं आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours