शाहपुर। आज विश्राम गृह शाहपुर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत सोनी ने भाजपा नगर मंडल की बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शन पर भाजपा की प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनेको जनकल्यणाकारी योजना बनाकर हर पात्र हितग्राही को प्रत्यक्ष लाभ दे रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने कहा की पं. दीनदयाल जी के सपनो का साकार करते हुऐ भाजपा सरकार हर वर्ग के लिये काम कर रही है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता की नैतिक जिमेदारी है की हम भाजपा सरकार की योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राही को चिन्हीत कर योजनाओ का लाभ दिलाये। आज शाहपुर नगर के कार्यकर्ताओ ने पं. दीनदयाल जी कार्यकर्ताओ का सादर आभार माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत सोनी,मंडल महामंत्री शत्रुजीत शुक्ला,मंडल उपाध्यक्ष चंपालाल बडौदे,मंडल कोषाध्यक्ष अमित महतो,मंडल मंत्री उमेश अविनाश पाटील,मुरलीधर गुप्ता,अनिल जैन,संतोष वर्मा,अर्जुन चोरे,तुषार कोठारी, मनीष त्रिवेदी,रमेश उइके,राजेन्द्र खातरकर,अभय जैन, सुधीर त्रिवेदी, गोकुल उईके, हरिकेश ठाकरे,रामदुलारे भोरसे,राकेश गुप्ता,कपिल प्रधान,सुमित गुप्ता,संतोष सोनी,आशीष शुक्ला,नविल वर्मा,शिवेंद्र कदम,विशाल देशमुख सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाहपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
+ There are no comments
Add yours