शासकीय कर्मचारियो की डीए बढोतरी स्वागत योग्य- बबला शुक्ला

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों के डीए में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है।
श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मूल मंत्र लेकर काम कर रही है। प्रदेश का विकास ही भाजपा का ध्येय है। प्रदेश के सभी नागरिकों को उसका हक मिले इसके लिए सरकार लगातार जनहित के निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के दौर में कर्मचारियों को 8 प्रतिशत डीए की वृद्वि सरकार का एक बड़ा फैसला है। श्री शुक्ला ने डीए वृद्वि पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को भी बधाई दी है एवं प्रदेश सरकार व शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours