बैतूल। शासकीय आईटीआई सदर बैतूल में 04 मार्च 2022 को पुरूष अभ्यर्थियों के लिये कैम्पस ड्राइव आयोजित किया जाएगा।
प्राचार्य श्री डी.एम.सिंह ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में मारूति सुजुकी (छिंदवाड़ा) कंपनी द्वारा डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग हेतु आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन हेतु अभ्यर्थियों की आयु 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15000 से 20200 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी 04 मार्च को सुबह 11 बजे अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर संस्था में उपस्थित हो सकते हैं।
शासकीय आईटीआई सदर में कैम्पस ड्राइव चार मार्च को
+ There are no comments
Add yours