

सारनी। अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन फॉर डेवलपमेंट के सहयोग से ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी जिला बैतूल द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 ने जहां लोगों की आजीविका को प्रभावित किया वहीं दूसरी ओर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन यापन के साधनों पर भी काफी हद तक प्रभाव डाला जहां लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है वहीं दूसरी ओर जीविका चलाने के लिए लोगों की भी मदद कर रहे हैं अनाज एवं आवश्यक वस्तु के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं कुछ समाज सेवी संगठन इस संकट काल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं एक और जहां लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है दूसरी ओर उनकी राशन इत्यादि की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं इसी प्रकार अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन फॉर डेवलपमेंट द्वारा समाज के वंचित वर्ग के लिए अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम भारती महिला मंडल के माध्यम से जिलाधीश महोदय अमनबीर सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया जाना था किंतु किसी कारणवश जिलाधीश महोदय कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन जिलाधीश महोदय ने संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल से वादा किया है कि वह संस्था ग्राम भारती महिला मंडल में जरूर आएंगे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गई तत्पश्चात महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए महिलाओं के संघर्ष की गाथा उसे लोगों का जीवन यापन की वास्तविकता से रूबरू होने का मौका मिला । महिलाओं ने आज समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है संस्था द्वारा 158 कीटों का वितरण दिनांक किया गया। अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन फॉर डेवलपमेंट द्वारा 481 एवं संस्था द्वारा 44 किट इस प्रकार 525 कीट का वितरण लक्ष्य है संस्था टीमों द्वारा घर-घर जाकर जरूरतमंदों को शेष अनाज की 367 कीट वितरित किए जा रहे हैं ।कार्यक्रम में थाना प्रभारी सारणी से महेंद्र सिंह चौहान जी ने अपने कथन में कहा कि आज इस संकट काल में लोगों को आवश्यकता है समाज के कुछ वर्ग है जो इस घड़ी में सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं आजीविका के अभाव में उनकी जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्रभावित हुई है संस्था का अनाज वितरण करने का अमूल्य प्रयास सराहनीय है।
नगर पालिका सारणी स्वच्छता निरीक्षक के के भावसार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा नगर की स्वच्छता बनाए रखने में मुख्य भूमिका है संस्था द्वारा महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागृति आई है । नगर स्वच्छता अभियान को सफल बना रही हैं । संस्था ग्राम भारती महिला मंडल अपने क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य कर रही है। गणमान्य लोगों के साथ संस्था के कर्मचारी गण नंदा सोनी,सुनीता सोलंकी , ममता नरवरे , पार्वती बागड़ी, हितकला विजयवार, ज्योति बागडे, उज्जवला नागवंशी , सितू करछले, पुष्पा गंगारे, लीला , कुमारी महिमा ,आरजू अंसारी , निशा, रंजीत दुर्गे, राजकुमार शर्मा, लीलाधर , देवेंद्र पवार, अनोज यदुवंशी , प्रहलाद आरसे , अखिलेश मांडवे, रवि बिहारी आदि मौजूद रहे कार्यक्रम की सफलता हेतु शबनम शेख़ ने सभी का आभार व्यक्त किया की।
+ There are no comments
Add yours