वेकोलि पाथाखेडा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

Estimated read time 1 min read

सारनी। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते हुए प्रभाव की रोकथाम हेतु एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वधान मे देश भर मे 19 अगस्त को “वृक्षारोपण अभियान” का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में वेकोलि, पाथाखेडा क्षेत्र के द्वारा बड़े स्तर पर वीआईपी गेस्ट हाउस, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पाथाखेडा), समस्त खदानों एवं वेकोलि, पाथाखेडा क्षेत्र की सभी अनुषंगी इकाइयों मे फलदार पौधे जैसे आम, जाम, जामुन, कटहल, आदि का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण अभियान क्षेत्र के श्रमिक संघ प्रतिनिधियो एवं वेकोलि के कामगार, कर्मचारियों की उपस्थित मे सम्पन्न हुआ।

इस अभियान का शुभारंभ रावसाहेब पाटील दानवे राज्य मंत्री, कोयला, खान एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पौधा रोपण करके किया गया। इस शुभारंभ समारोह का पाथाखेड़ा के वीआईपी गेस्ट हाउस, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र उच्चतर माध्यमिक विध्यालय (पाथाखेडा) मे सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. योगेश पंडाग्रे , माननीय विधायक सारणी आमला विधानसभा, दानिश अहमद खान , CEO, घोडाडोंगरी जनपद, भीम बहादुर थापा, उपाध्यक्ष सारणी नगर पालिका ,  विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह,मंडल अध्यक्ष नागिन निगम, मंडल महामंत्री किशोर बर्दे,प्रकाश शिवहरे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम मे उक्त विशिष्ट अतिथियों के अतिरिक्त क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वेकोलि पाथाखेडा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पीके चौधरी ने “वृक्षारोपण अभियान” के संबंध मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की, पूरे देशभर मे कोयला क्षेत्र के सरकारी उपक्रमों जेसे कॉल इंडिया, नेवेली लिग्नाइट कंपनी, सिंगलौरी कोलियरी कंपनी लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूपसे इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। वेकोलि, पाथाखेड़ा क्षेत्र मे 5000 से ज्यादा आम, जाम, जामुन, सीताफल, कटहल आदि विविध प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण तथा वितरण किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours