सारनी। मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने सारनी के वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके एवं बाबू सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंच कर सभी वृद्धो को राशन एवं मास्क सैनिटाइजर भेंट किये गये। प्रदेश मंत्री दीपक उइके एवं मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया कि 13 जून को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे का जन्मदिन था, इस बार प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया था कि कोरोना महामारी के कारण फ्लेक्स, फटाके, बैनर आदि में अपने पैसों का दुरुपयोग न करे बल्कि कार्यकर्ता इसे सेवा कार्य के रूप में मनाए और जरूरतमन्दों की सहायता करे। वही इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके, नरेश, मयंक वराठे, आदिल, शशांक, विनय, पप्पू सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वृद्धो कि सेवा कर मनाया भाजयुमो प्रदेशध्यक्ष का जन्मदिन
+ There are no comments
Add yours