विहिप बजरंग दल की शोभापुर में बैठक संपन्न

Estimated read time 0 min read

सारनी। शोभापुर के कैलाश नगर में साईं मंदिर में रविवार को विहिप बजरंग दल की बैठक संपन्न हुई जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि शोभापुर नगर की बजरंग दल एवं विहिप के पदाधिकारियों की नियुक्ति इस बैठक में की गई। बैठक में सर्व सहमति से शोभापुर बजरंग दल नगर संयोजक सोनू खातरकर, नगर सह संयोजक मनोज परिहार, और नगर मंत्री राकेश डेहरिया को नियुक्त किया गया। जिसके बाद बजरंगी द्वारा भगवान श्री राम की जय घोष लगाकर इन पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा विचार रखे गए की हमें रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए। जिसमें सभी बजरंगी ने सहमति जताई और यह निर्णय लिया गया कि बजरंग दल द्वारा और विश्व हिंदू परिषद द्वारा शीघ्र ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से वतन मिश्रा, मधु जगदेव, भानु राकेश, राहुल लोखंडे, चंद्रभान सिंह, नागेश्वर चौहान, बंटी वर्मा, अशोक यादव, सुनील मंडल, अभय वर्मा, मुकेश दवन्डे, सोनू, नरेश बिहारी, बबलू देशमुख सहित  बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours