- कांग्रेस ने नपा में किया विरोध प्रदर्शन
सारनी। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिषद सारणी में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में पुतला दहन का कार्यक्रम भी किया गया पुतला दहन एवं ज्ञापन के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारणी एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में हुआ पुतले के अवशेषों में सैकड़ों की संख्या में कंडोम भरकर पुतला जलाया गया ।उक्त घटना से कांग्रेस के नेताओं का चाल चरित्र और चेहरा उजागर होता है महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एव नगर पालिका मे स्थित महिला एवं महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में कांग्रेस के नेताओं द्वारा आपत्तिजनक और विवादास्पद तरीके से जिस तरह पुतले में कंडोम का उपयोग किया गया एव कांग्रेसियो द्वारा कड़ोम को लेकर उपहास किया गया यह उनकी ओछी मानसिकता और महिलाओं के प्रति लोगों की सोच को उजागर करता है। खास बात यह है कि उक्त आंदोलन में कांग्रेस के जिला पदाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में वरिष्ठ नेता और महिला कार्यकर्ता आंदोलन स्थल नगर पालिका परिषद के सम्मुख उपस्थित थे। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की उपस्थिति में कंडोम की प्रदर्शनी लगाकर क्या बताना चाहती है यह तो कांग्रेस के नेता ही बता सकते हैं किंतु कांग्रेसी नेताओं की यह हरकत निश्चित ही नारी सम्मान को आघात पहुंचाने वाली है।नगर पालिका परिषद सारणी के विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो पर कार्रवाई कर ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाए जिन्होंने आंदोलन के नाम पर कंडोम इस्तेमाल कर महिलाओं का अपमान किया इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जल्द आंदोलन कर उन कांग्रेसी नेताओं का चेहरा उजागर करेगी जिन्होंने इस घिनौनी कृत्य को करने में अहम भूमिका निभाई।
+ There are no comments
Add yours