- फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी से जगमगाया स्व. अटल बिहारी बाजपेई फुटबॉल ग्राउंड में अगले वर्ष होगी राज्य स्तरीय डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता :- विधायक डा योगेश पंडाग्रे
- जिले का पहला फ्लड लाइट ग्राउण्ड से खेलप्रेमियो मे हर्ष का माहौल : किशोर बरदे
- किंग सुटर अंश इलेवन पाथाखेडा ने सेमीफायनल में फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब, एवं फायनल मे के.जी.एन बगड़ोना को हराकार विधायक कप जिता
सारनी। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला किंग शूटर पाथाखेड़ा एवं के.जी.एन बगडोना के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें किंग शूटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा द्वारा विधायक कप 2024 खिताबी मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ योगेश पंडाग्रे सारनी नपा अध्यक्ष किशोर बरदे नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी दिलीप यादव कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े बैतुल नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश आहुजा, आमला ग्रामिण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव सारनी ग्रामीन मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे आमला विद्यायक डा योगेश पंडाग्रे ने कहा की फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग स्व. अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड में अगले वर्ष राज्य स्तरिय फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में राज्य स्तरीय टेनिश बॉल डे नाइट प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा की नपा द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट लगाई गई है जो जिले का पहला फ्लड लाइट लगने वाला ग्राउंड है जिससे खिलाड़ियों को इस ग्राउंड में किसी तरह की असुविधा न हो इसका नगर पालिका परिषद सारणी पुरा ध्यान रखेंगी।
आज पहला सेमी फाइनल मुकाबला केजीएन बगडोना एवं चौरे कंप्यूटर बगडोना के बीच खेला गया चौरे कम्पूयटर ने टास जीकर फिल्डीग करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीएन बगडोना ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 136 रन बनाये जवाबी पारी खेलते हुए चौरे कम्पूटर बगडोना 10 ओवर मे 4 विकेट खोकर 75 रन ही बना पाई और यह मैच 62 रन से हार गई 26 गेन्द पर 64 रन की तुफानी बल्लेबाजी करने पर मैन आफ द मैच का पुरुस्कार चंदन को मिला।
दूसरा सेमीफायनल मुकाबला फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब पाथाखेड़ा और किंग सुटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब पाथाखेड़ा ने टास जीतकर पहले फिल्डीग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग शूटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर मे 7 विकेट खोकर 115 रन बनाये । जवाबी पारी खेलते फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब पाथाखेड़ा ने 10 ओवर मे 2 विकेट खोकर 96 रन बनाई और यह मैच 20 रन से फ्रेण्डस क्लब पाथाखेड़ा हार गयी। मैन आफ द मैच का पुरुस्कार शिवा भारती का तुफानी 53 रनो की पारी व 2 विकेट लेने पर विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने प्रदान किया।
तीसरा फायनल मुकाबला किंग शूटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा और केजीएन बगड़ोना के बीच खेला गया इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक नपा अध्यक्ष नपा उपाध्यक्ष एव अतिथियो ने दोनो ही टीम के खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियो को शुभकामनाए दी। सुपर फायनल मुकाबले मे किंग शूटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने टास जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए किंग शूटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा ने 10 ओवर मे 5 विकेट खोकर 87 रन बनाये। जवाबी पारी खेलने उतरी केजीएन बगड़ोना के बल्लेबाज पहले ही ओवर मे गणेश महस्की की घातक गेंदबाजी ने 3 विकेट लेकर केजीएन की बल्लेबाजी कमर तोड दी बाकी कसर विक्की उर्फ मामू ने 3 विकेट लेकर केजीएन बगड़ोना 10 ओवर मे 9 विकेट खोकर 56 रन ही बना पायी और यह मैच 32 रनो से हार गयी और खिताबी मुकाबला विधायक कप 2024 की विजेता टीम किग शूटर अंश इलेवन पाथाखेड़ा बनी जिन्हे प्रथम पुरुस्कार 25000 व चमचमाती हुई ट्राफी व उपविजेता केजीएन बगड़ोना को 15000 रु व चमचमाती हुई ट्राफी व सभी खिलाड़ियो को मैडल अतिथियो ने प्रदान किये मैन आफ द सिरिज शिवा भारती रहे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह ने नगर पालिका परिषद सारनी पुलीश प्रशासन इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मिडिया को बधाई दी इस अवसर पर आयोजन समिति के रंजीत सिह, जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह, प्रकाश शिवहरे, राकेश बारंगे, योगेश बर्ड़े, मिन्टू बोरा, सुधीर यादव, प्रमोद सिह, संदीप झपाटे, संजीत चौधरी, मुकेश भालेकर, सफ्फात खान, हसीन हैदर, अम्मू राणा, शैलेष ठाकूर, कुष्णा साकरे, रमेश पवार, हेमन्त साहू, मिन्टू राय, नोखेलाल, राजकमल पवार, विनय मदने, नकूल गुप्ता, चान्द अंसारी, सागर, बिट्टू बिनजाड़े, लक्ष्मण साहू, उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours