चिचोली। नगर के श्रद्धानंद आर्य समाज भवन बाजार चौक में दिनांक 7 मई दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। काँग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य द्वारा उनके पिता विजय आर्य व छोटे भाई पिंटी आर्य की स्मृति मे यह भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व खेल व संस्कृतिक एकेडमी का शुभारंभ होगा ।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर मे आर्य ने अपने पूज्य पिता व छोटे भाई पिंटी आर्य का दुखद निधन हो गया था जिनके प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति मे यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें डाँ रमेश काकोडीया, डाँ कमलेश मायवाड नेत्र रोग विशेषज्ञ , डाँ प्रति पसन्धि कदम , स्त्री रोग विशेषज्ञ डाँ रवि कदम, आईसीयू विशेषज्ञ डॉ ऐ. के. त्रिवेदी टीवी जनरल फिजिसियल डॉ. चंद्रशेखर नागले डॉ. अंकिता खाड़े महिला चिकित्सक आयगे। मनोज आर्य ने सभी लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क बीपी टेस्ट शुगर टेस्ट ब्लड टेस्ट एवं फ्री दवाइयां दी जाएंगी इस सुविधा का अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सारे आसपास के ग्रामीण जनों से निवेदन है कि वह लाभ लेवे और तत्पश्चात विजय पिंटू बाबा खेल एवं सांस्कृतिक एकेडमी का शुभारंभ होना है इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभी खेल प्रेमी गण भाग लेवे।
विजय आर्य, पिंटी आर्य की स्मृति मे निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं खेल व सांस्कृतिक एकेडमी का शुभारंभ
+ There are no comments
Add yours