प्रचार रथ जिले में 554 ग्राम पंचायत एवं 135 नगरीय वार्डों में भ्रमण करेंगे

सारनी। मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिले में तीन प्रचार रथों का संचालन किया जा रहा है। इन रथों ने शनिवार को बैतूल विधानसभा के ग्राम लावन्या,रातामाटी बुजुर्ग,कल्याणपुर एवं बोरगांव में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इसी तरह रविवार को ग्राम जसोंदी,बोरीकास, दीवान चारसी सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर रथों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ वाहनों पर बड़ी एलईडी वाल भी लगाई गई है। जिसके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित आडियो-विजुअल सामग्री व फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य शासन की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को रेखांकित करने पर प्रचार रथ जिले में 554 ग्राम पंचायत एवं 135 नगरीय वार्डों में भ्रमण करेंगे। इसके लिए निर्धारित रूटचार्ट तैयार किया गया है।
+ There are no comments
Add yours