वार्ड वासियों ने बिजली बिल की विसंगतियों को दूर करने की मांग विधायक प्रतिनिधी से की

Estimated read time 0 min read

सारनी। बिजली बिल की विसंगतियों को लेकर विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह से वार्ड क्र० 30 के वार्ड वासीयो ने वार्ड़ अध्यक्ष श्याम बिहारे व पार्षद अजय बग्गा के नेतुत्व मे मुलाकात की । वार्ड़ वासियो का कहना है की बिजली बिल ज्यादा आने से वार्ङवासी परेशान है जिसकी मांग पर विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह ने त्वरित समस्या के समाधान हेतू विधूत वितरण कंपनी के एई प्रमोद बरकड़े से चर्चा की और बिजली बिल के पुनर्विलोकन की मांग की । विधुत वितरणा कंपनी के ऐई प्रमोद बरकडे ने बताया की लाकडाउन की वजह से एव लोगो ने घरो मे रहने की वजह से पंखे व लाइट मे बिजली की खपत ज्यादा की एव दो महिने के बिजली बिल होने की वजह से अधीक आये है ।रिडिग के आधार पर बिजली बिल बनाये गये है यदि उपभोक्ताओ को शिकायत है तो पूनः कर्मचारियो को भेजकर रिडिग ली जायेगी और उपभोक्ता बिजली बिल देने मे परेशानी हो रही है तो दो बार करके भर सकते है।गौरतलब है की पिछले दिनों नगर पालिका क्षेत्र सारणी मैं विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिलों का वितरण किया गया जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं को लंबे चौड़े बिल पकड़ा दिए गए जिससे वार्ड वासियों में आक्रोश पनप रहा था जिसे दूर करने के लिए भाजपा नेता और नगर के विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,महांमत्री प्रकाश शिवहरे,समीर मसीद वार्ड वासियों से मिले उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और से चर्चा कर बिजली बिलो के पुनर्विलोकन हेतू निर्देशित किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours