रानीपुर। क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके, पूर्व संसदीय सचिव रामजी लाल उईके, जिला पंचायत सदस्य श्यामवती तेम्रवाल, भाजपा जिला मंत्री, कतिया समाज जिला अध्यक्ष दिनेश साल्वे, संतलाल हनोते, रामदीन हनोते, कमलेश राक्से,छविराम आरसे, भगवान जावरे आदि समाज के लोग उपस्थिति रहे। कतिया समाज भवन भूमि पूजन के कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उईके ने कतिया समाज भवन निर्माण के लिए भूमि दानदाता राजकुमार भोरवंशी को धन्यवाद दिया और भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। हरिकेश ढाकरे ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश की सेवा में कार्य कर रहे कतिया समाज के डॉक्टर्स, रक्त दान दाता,ओर देश की बार्डर में सेवा दे रहे जवानों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस भवन निर्माण से हमारे समाज के कार्यक्रम शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा उपलब्ध होगी। भाजपा जिला संगठन ने कतिया समाज से जिला मंत्री के रूप में श्यामवती तेम्रवाल को नियुक्त किया है यह हमारी समाज के लिए गौरवान्वित का विषय है। आज भाजपा जिला मंत्री बनने पर श्यामवती तेम्रवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सांसद दुर्गादास उईके ओर सामाजिक लोगों ने जिला मंत्री का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
कतिया समाज के मंगल भवन का सांसद ने किया भूमि पूजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours