सारनी। बीते 2 दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों सहित सारनी के आसपास के इलाकों में काफी जोरदार बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण सतपुड़ा जलाशय के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही हैं। सतपुड़ा जलाशय के बढ़ते जलस्तर को मेंटेन करने हेतु प्रबंधन द्वारा लगातार गेट खोलकर पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा हैं। शुक्रवार को सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन द्वारा पहले 12 गेट फिर सात गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था। इसी क्रम में शनिवार को भी सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन द्वारा सभी गेट खोलकर जलाशय का जलस्तर मेंटेन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन द्वारा सभी 14 गेट खोलकर 10-10 फीट की ऊंचाई पर तवा नदी में 1 लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी छोड़ा गया। जबकि लगातार हो रही बारिश के चलते सारनी सहित ग्रामीण इलाकों की नदी-नाले उफान पर हैं। तथा शिवनपाठ एवं नांदिया घाट सहित अन्य जगहों पर पानी पुल के ऊपर से जाने के कारण कई ग्रामों का संपर्क बीते 2 दिनों से टूटा हुआ है।
लगातार बारिश के कारण खोले गए सतपुड़ा जलाशय के 14 गेट
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours