राख बांध के जंगल मे जुआ खेलते छह जुआरी पक़डाएं

Estimated read time 0 min read
  • जुआरियों से मिले करीबन 23 हजार रुपये

सारनी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर के सभी थानों में जुआ के विरुद्ध धरपकड अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सारनी पुलिस ने राखड़ बांध के जंगल मे जुआ खेलते छह जुआरियों को पकड़ा है। जुवारियो के पास से करीबन 23 हजार रुपये बरामद किये है।प्रभारी टीआई फतेबहादुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं अजाक एसडीओपी विवेक गौतम के मार्गदर्शन मे धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जुआरियों की धरपकड़ के लिए प्रभारी टीआई फते बहादुर के नेतृत्व पुलिस टीम ने राख बांध के जंगल मे जुआ खेलने की शिकायत मिलने पर दबिश दी। बताया जाता है कि सोमवार को रात्री के समय राख बांध के पास जंगल मे दबिश देने पर जंगल मे कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देख कर भागने लगे। जुआ खेलने वाले छह जुआरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने जुआ खेलने वाले फड़ से करीबन 23 हजार रुपये नगदी 52 ताश के पत्ते जप्त किये हैं।आरोपी का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी टीआई फते बहादुर,सउनि मुजफ्फर हुसैन,रामेश्वर,श्री वर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष,आरक्षक दुर्गेश वर्मा, हेमन्त, विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours