- विजय भवन में हुआ सुन्दरकांड का आयोजन


बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.कुषाभाउ ठाकरे जन्मषताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा। संगठन के विस्तार के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। यह उदगार मध्यप्रदेष विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं होषंगाबाद के विधायक सीताशरण शर्मा ने स्व.कुषाभाउ ठाकरे की 100 वीं जयंती पर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री शर्मा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व विधायक षिवप्रसाद राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री कमलेष सिंह ने स्व.कुषाभाउ ठाकरे के छायाचित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में सुन्दर कांड का आयोजन किया गया जिसमें जिले सभी मंडलो के कार्यकर्ता शामिल हुए। सुन्दरकांड की समाप्ती के उपरांत भाजपा कार्याकर्ताओ ने विजय भवन के सामने स्थित कुषाभाउ ठाकरे पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेष नेतृत्व द्वारा आयोजित स्व.कुषाभाउ ठाकरे जन्मषताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री षिवप्रकाष ,प्रदेष भाजपा प्रभारी मूरलीधर राव, प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाष विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेष अध्यक्ष राकेष सिंह ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ,रष्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, जिला मंत्री अतीत पंवार, लतेष पंवार, कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, बडोरा मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल सहित बडी संख्या में जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थें।
+ There are no comments
Add yours