अवैध खनन की जानकारी हो तो मुझे तुरंत अवगत कराएं – डीएसपी अजय गुप्ता

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। रानीपुर थाना परिसर में आज आने वाले त्योहारी सीजन पोला कर व गणेश चतुर्थी को लेकर थाना परिसर में एक शांति समिति बैठक का आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी डीएसपी अजय गुप्ता ने कहा कि जुआ सट्टा व अवैध खनन की जानकारी हो तो मुझे तुरंत अवगत कराएं व कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पोला ,कर, वह गणेश चतुर्थी वह नवरात्र त्योहारों को लेकर सावधानी बरतें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है सावधानी में ही सुरक्षा है मास्क का उपयोग करें सैनिटाइजर से हाथ धो ले। इसी के साथ उन्होंने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों मैं जाकर मैं स्वयं प्राचार्य व शिक्षकों से कोरोना से बचने संबंधित वह तीसरी लहर के बारे में परिचर्चा करूंगा। साथ ही थाना क्षेत्र में होने वाले  सट्टा अवैध रेत खनन जानकारी मुझे अपने मोबाइल नंबर या थाने के किसी भी कर्मचारी को दे सकते हैं या थाने आकर सूचित कर सकते हैं। शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेश के मदन चौहान, कुंवर लाल जावलकर, जीवन वर्मा, राजू काहार,लक्ष्मी, विनोद उईके,हेमराज बरसे, रिंकू मलैया, रानीपुर थाने से एनके पाल, अवधेश तिवारी, एसआई कीर अजीत मवासेे, सीताराम उईके, नरेंद्र यूवने सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours