राकेश वाईकर ओर सेनगुप्ता बने कल्याण समिति सदस्य नियुक्त

Estimated read time 0 min read

सारनी। खदान मजदूर संघ लाल झण्डा एटक पाथाखेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2020 में चेक ऑफ सिस्टम के आधार पे एटक यूनियन की सदयस्ता में बढ़ोतरी के कारण वेकोलि प्रबंधन द्वारा एक से दो कल्याण समिति सदस्य निर्धारित किए गए हैं जिसके तहत सर्वसम्मति से संघ के महामंत्री श्रीकांत चौधरी की अनुशंसा पर कल्याण मंडल सदस्य रामकेरा यादव के अनुरोध पर वेकोलि मुख्यालय के विभागाध्यक्ष कल्याण सीएसआर द्वारा राकेश वाईकर को पुनः और अशोक सेनगुप्ता को नवनियुक्त कल्याण समिति सदस्य के रूप में चुना गया। गौरतलब है की इस वर्ष सदस्यता के आधार पर बीएमएस के दो,एटक के दो एवं एचएमएस का एक कल्याण समिति सदस्य निर्धारित किया गया है। उक्त दोनों सदस्यों को उनकी नियुक्ति पर अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े,महामंत्री श्रीकांत चौधरी,जेसीसी सदस्य हबीब अंसारी,कोषाध्यक्ष इन्देश सिंह ठाकुर,एरिया टीएससी ओबीएन रेड्डी,संयुक्त महामंत्री अशोक सिंह चौहान समेत समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours