रविवार को बाजार बंद रखने का शाहपुर व्यापारी संघ ने किया ऐलान, सभी व्यापारी का पूर्ण समर्थन

Estimated read time 1 min read

शाहपूर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए अब व्यापारी संघ ने भीड़ रोकने के लिए कदम उठाया है। व्यापारी संघ ने तय किया है कि इससे जुड़े सदस्य रविवार को अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे। साथ ही पूरे शहर के व्यापारियों से भी आह्वान किया है कि वो भी बाजार बंद रखकर संक्रमण को रोकने के लिए अपनी भूमिका निभाएं। दरअसल बीते कुछ दिनों से तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना मरीज  जिले में अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 1 हजार के करीब पहुंच चुका है। अगस्त और सितंबर में तेजी से संक्रमण फैल रहा है।
लॉकडाउन खुलने के बाद से मरीज तेजी से मिल रहे हैं। इसके पहले तक ज्यादातर संक्रमण शहरी और कस्बाई इलाकों में था। लेकिन अब ग्रामीण भी ज्यादा चपेट में आ रहे हैं।
बाजारों में सबसे ज्यादा खरीदी के लिए गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। कई जगह भीड़ लग रही है और ज्यादातर स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा।  वैसे भी कई व्यापारियों ने पहले ही मांग की थी कि रविवार का लॉकडाउन जारी रखा जाए।
असल जरूरत क्या
सबसे जरूरी सारे लोग मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें। लेकिन ये न दुकानों पर हो पा रहा है और न ही बैंकों के बाहर। सबसे बड़ी समस्या बैंकों को लेकर है। हर दिन बैंकों के बाहर भीड़ लग रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours