मूर्ति स्थापना से पहले निकाली जल कलश यात्रा

Estimated read time 0 min read
  • शुक्रवार को रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में होगी भगवान गणेश शिवलिंग और नंदी महाराज की स्थापना

सारनी। पाथाखेड़ा के दो नंबर राजेंद्र नगर महाराणा प्रताप वार्ड में स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को भगवान गणेश शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्ति की स्थापना की जाएगी मूर्ति स्थापना से 24 घंटे पहले से मंदिर में पूजन का दौर जारी है साथ ही मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी सदस्यों और नगर के लोगों द्वारा गुरुवार को नगर में जल कलश यात्रा निकाली गई रुद्रेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े सुनील सिंह ने बताया एक माह से मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा था इसके बाद सभी के सहयोग से रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना की जा रही है स्थापना उपरांत हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर के सभी रहवासी उपस्थित रहेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours