नेशनल हाइवे किनारे हो रहा पत्थरो का अवैध उत्खनन, बगैर रॉयल्टी अवैध परिवहन

Estimated read time 1 min read

आमला। नेशनल हाइवे पंखा पर पिछले कई वर्षों से पत्थर मुरुम का अवैध उत्खनन का सिलसिला जारी है ।पंखा से हाइवे पर बोथिया ब्राह्मणवाडा के यात्री प्रतीक्षालय के पीछे ही खनिज माफिया द्वारा ब्लास्टिंग कर कर हाइवे सड़क किनारे पर ही लम्बी चौड़ी सैकड़ो फिट की खदान खोदी गई है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।आलम यह है इस खदान से रोजाना पत्थर की फाडिया बनाकर अवैध परिवहन कर बेचा जाता है ।ग्राम के लोगो ने बताया सरकारी भूमि पर वर्षो से अवैध उत्खनन कर फाडिया बनाना व मुरुम पत्थर निकला जा रहा है लेकिन राजस्व माइनिंग द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है जबकि पूर्व में कई मर्तबा शिकायते भी की गई।हाइवे से बैतूल की ओर एक शासकीय वनभूमि की पहाड़ी को भी खनिज माफियाओं ने अवैध उत्खनन कर मुरुम परिवहन किया है जिसके कारण पहाड़ी का काफी हिस्सा कट चुका है ।

रम्भाखेड़ी में माफियाओं ने उत्खनन कर ले गए गार पत्थर

वही   ग्राम रम्भाखेड़ी में गार पत्थरो का अवैध उत्खनन और परिवहन कार्य धड़ल्ले से चला।ग्राम रम्भाखेड़ी से 3 की मी दूरी पर स्थित ग्राम आमा बगोली के बीच  बाहरी राज्यो के कुछ लोग स्थानीय मजदूरों के माध्यम से गार पत्थरो का भारी मात्रा में अवैध उत्खनन करवाकर उन्हें अलग अलग स्थानों पर भंडारण कर परिवहन कर चुके है लंबे समय तक  रात्रि में ट्रक व ट्राले में पत्थरों को जेसीबी मशीन से लोड करवाकर अन्य शहरों में ले जाने का काम चलता रहा। वही पत्थरो के उत्खनन व परिवहन के लिए ग्राम पंचयतो तहसील कार्यालय से कोई अनुमति नही ली गई है । जिसके कारण रात में अवैध उत्खनन की भंडारित सामग्रियो को परिवहन किया जाता था। ग्रामीणों की माने तो निजी खेतो के अलावा शासकीय भूमि के रकबो से भी अवैध उत्खनन की सूचनाएं है। गौरतलब होगा की जिस तरह के गार व अन्य चमकीले पत्थरो का उत्खनन का कार्य चल रहा है इसमें कोई बड़ा झोल है बेशकीमती पत्थरो की कीमत ढ़ील होने के कारण खनिज माफिया इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे है। इसमें संलिप्त माफिया पत्थरो के उत्खनन और परिवहन से भारी मुनाफा कमा रहे है और इधर राजस्व विभाग माइनिंग विभाग चुप्पी साधे हुए है।

बिना रॉयल्टी के हो रहा खनिज का अवैध उत्खनन परिवहन
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में रोजाना रेत पत्तर गिट्टी बोल्डर आदि सामग्रियो का धड़ल्ले से अवैध उत्खनन और परिवहन बिना रॉयल्टी के किया जा रहा है रोजाना रात्रि से सुबह 6 बजे तक ओवरलोड डंफर सड़को पर दौड़ते देखे जा सकते है ।नगर के बंटी हारोडे ने बताया ओवरलोड डंफरो के कारण नवनिर्मित सड़के बदहाल हो गई है पंखा सड़क के एक सांईड से दब चुकी है और इस सड़क में बड़े बड़े गड्डो के कारण आए दिन दुर्घनाएं होती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours