बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 फरवरी को बैतूल में किसानों को फसल बीमा की राशि वितरित करेंगे। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि पहुंचाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। बुधवार काे अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल और प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार के शामिल होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम न्यू बैतूल स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर भव्य पंडाल लगाया जा रहा है।
नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त मालसिंह भयडिया, आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगतसिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थल न्यू बैतूल स्कूल मैदान में पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस ग्राउंड में हैलीपेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इनके साथ कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी नीरज सोनी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
+ There are no comments
Add yours