मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की कान्हावाड़ी की नराग्र वाटिका की जानकारी ली

Estimated read time 0 min read
  • मनरेगा के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों से की चर्चा

बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के ग्राम कान्हावाड़ी में निर्मित नराग्र वाटिका की जानकारी ली। साथ ही यहां मनरेगा के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। नराग्र वाटिका नक्षत्र, राशि एवं ग्रहों पर आधारित है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सांसद श्री डीडी उइके, सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ श्री दानिश अहमद खान ने भी भाग लिया।
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दानिश अहमद खान ने बताया कि मनरेगा के तहत चल रहे चुनिंदा कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण कार्यक्रम में कान्हावाड़ी की नराग्र वाटिका का भी चयन किया गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाइव वीसी के माध्यम से नराग्र वाटिका का निरीक्षण किया एवं यहां मनरेगा के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा भी की। 
नक्षत्र, राशि और ग्रहों पर आधारित है नराग्र वाटिका
जनपद सीईओ श्री दानिश अहमद खान ने बताया कि इस नराग्र वाटिका में वैदिक विज्ञान के नियमों का पालन करत हुए 27 नक्षत्रों, 12 राशियों एवं 9 ग्रहों से संबंधित कुल 48 पौधों का रोपण दिशाओं का ध्यान रखते हुए किया गया है। सौरमंडल की रचना का ध्यान रखते हुए सबसे मध्य में सौरमंडल के मुखिया सूर्य से संबंधित एकवन (अकोन) का पौधा रोपा गया है। इसके बाद अन्य ग्रहों, राशियों और राशियों के पौधों का नियमानुकूल रोपण किया गया है।

एक्यूप्रेशर ट्रेक एवं पाथवे भी है नराग्र वाटिका में
जनपद सीईओ श्री खान ने बताया कि आम नागरिकों को पर्यावरण से जोडऩे और सौरमंडल सहित वैदिक विज्ञान की जानकारी दी जा सके, इस हेतु नराग्र वाटिका में 100 मीटर लंबे एक्यूप्रेशर ट्रेक और 140 मीटर लंबे पाथवे का निर्माण भी किया गया है। यहां घूमने आने वाले लोगों को नराग्र वाटिका में लगाए गए पौधों की वैज्ञानिक जानकारी देने के लिए परिसर की दीवारों पर भी जानकारियां अंकित की गई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours