मुंबई में आ रहे भीषण चक्रवाती तूफान निसर्ग की देखें Live लोकेशन, बस आपको करना होगा यह काम, पढ़ें पूरा तरीका

मुंबई/ अहमदाबाद. चक्रवात निसर्ग बुधवार सुबह 5.30 बजे तक ‘भयंकर चक्रवाती तूफान’ के रूप में बदल गया. भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी. फिलहाल यह पूर्वी मध्य अरब सागर, अलीबाग के दक्षिण दक्षिण पूर्व में 155 किलोमीटर और मुंबई के दक्षिण पश्चिम में 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, यह रायगढ़ जिले में अलीबाग के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तट से टकराएगा. निसर्ग चक्रवात, अम्फान के बाद भारत में आने वाला वाला दूसरा चक्रवात है जो कुछ हफ्ते पहले देश के पूर्वी तट से टकराया था. चक्रवात के कारण रायगढ़, मुंबई और ठाणे के साथ-साथ 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
गोवा और महाराष्ट्र के पश्चिमी तटों पर पहले ही चक्रवात निसर्ग के कारण बारिश हो चुकी है.जबकि मानसून अभी औपचारिक तौर से नहीं आया है.

More From Author

+ There are no comments

Add yours