मिशन नगरोदय को लेकर कल होगा कार्यक्रम एवं नपा के पंचवर्षीय रोडमैप का विमोचन

Estimated read time 1 min read

सारनी। नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को देने के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका परिषद सारनी के कार्यालय में भी 12 मार्च को दोपहर 2 बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे और योजनाओं का लाभ आम लोगों को देंगे। मिशन नगरोदय के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ का वितरण, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना फेस-3 के अंतर्गत डामरीकृत सड़कों का पेंच रिपेयर, रिनिवल कोट का भूमिपूजन, निकाय के पंचवर्षीय विकास के रोडमेप का विमोचन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरण 15वें वित्त आयोग की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से निकायों को हस्तांतरण का शुभारंभ आदि भी इसी कार्यक्रम में होंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष श्री भीम बहादुर थापा व पार्षदगणों के अलावा हितग्राही मौजूद रहेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours