सारनी। जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तीसरा नवाचार अभियान को अभया स्कॉट का नाम दिया है। बुधवार को अभया स्कॉट की टीम ने वार्ड 10 के मछली कांटा एवं ईटा भट्टा पहुंच कर महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया है। एसपी के इस नवाचार अभियान को सफल बनाने के लिए संगवारी,महिला उर्जा डेस्क एवं अभया की टीम को जोड़ा है। महिला उर्जा डेस्क प्रभारी सब इंस्पेक्टर अलका राय एवं प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी ने बतया की अभया स्कॉट ने महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य महिला अपराधों के प्रति जानकारी दी है। अभया स्कॉट का अभियान निरंतर जारी रखा जायेगा। इतना ही नही महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभया स्कॉट रोजाना महिलाओं के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं से रूबरू होगी। गौरतलब है की एसपी ने अभया स्कॉट की शुरुआत 8 मार्च को पुलिस ग्रांउड बैतूल से की है। इस अभियान से जिले के सभी थानों को जोड़ा गया है।
अभया स्कॉट ने महिलाओं की लगाई चौपाल अपराध रोकने की दी सीख
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours