सारनी। नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती ,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा द्वारा वार्ड क्रमांक 07 में क्लब के पीछे 4 लाख 83 हजार की लागत से सी सी रोड, वार्ड क्रमांक 11 में मस्जिद के सामने 6 लाख 75 हजार की लागत से सी सी रोड,वार्ड क्रमांक 23 में 2 लाख 80 हजार की लागत से सार्वजनिक मंच,वार्ड क्रमांक 29 में राजपूत भवन के पीछे 3 लाख 65 हजार की लागत से भुजलिया घाट और वार्ड क्रमांक 36 में 5 लाख 45 हजार की लागत से छत सहित मंच निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। नपाध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती जी ने संबंधित ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता सम्बंधी सख्त हिदायत और टाइमकीपर और इंज़ीनियर को सतत् निगरानी के निर्देश दिए , साथ ही वार्डवासियों से कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी शिकायत होने पर तत्काल उनके मोबाइल न. पर सूचना देने की अपील की है । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,वार्ड पार्षद शांतिलाल पाल, अनिता बेलवंशी, संतोष देशमुख, रामवती दशरथ जाट,नपा सभापति बबलू वामनकर,पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती, कमलेश सिंह, दशरथ जाट,नपा इंजीनियर रविन्द्र वराठे, नितिन मीणा,नपा समयपाल सुनील सहारे, कमल विहारे, संजीत मंडल सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।
5 वार्डो में 23 लाख 48 हजार के कार्यो का हुआ भुमिपूजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours