जिले में सर्वाधिक 10 मामले घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत, सभी मुम्बई से आये
सारनी। बैतूल जिला अंतर्गत शनिवार कुल 16 केस कोरोना वायरस से संक्रमित होने के सामने आए। एक संक्रमित ने जीती कोरोना से जंग। कुल 15 मरीज कोरोना जिले में है संक्रमित। सभी 15 पॉजिटिव मरीज मुंबई से जिले में है आएं। सबसे ज्यादा के 10 केस घोड़ाडोंगरी की ब्लॉक में है। मामलों को देखते हुए कोरोना संक्रमित राज्य तथा जगहों से आए लोगों की की जाएगी पुनः जांच। होम क्वारेंटाइन के दौरान बाहर घूमने वाले लोगों पर हो सकती है 1 वर्ष की जेल। शुक्रवार को जिले में 4 तथा शनिवार को तीन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।
बैतूल जिला में लॉकडाउन 4.0 लगने के बाद दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है और जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। जिसमें सभी मुंबई से ही जिले में आए हैं और वे पॉजिटिव पाए गए हैं। सर्वप्रथम जिले में नागपुर से आए भैसदेही के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसने कोरोना से जंग जीत ली। इसके इसके बाद शाहपुर ब्लाक के ग्राम तारा में पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके कुछ दिन बाद एक ही दिन में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें की जुवाड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम कतिया कोयलारी में 2 केस, रतनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम शोभापुर में 4 केस सामने आए। इसके बाद शुक्रवार को ही जिले में एक साथ चार केस सामने आए जिसमें की मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जो कि कुछ ही दिनों पहले अपने घर आठनेर आई थी। दूसरी रिपोर्ट आठनेर के ग्राम हिवड़ा के युवक की पॉजिटिव आई। शुक्रवार की शाम को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सिवनपाट निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके साथ ही शाहपुर के मौखामल ग्राम में एक 18 वर्षीय युवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शनिवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें सिवनपाट निवासी पॉजिटिव महिला की 7 वर्षीय बच्ची, 37 वर्षीय महिला के पति तथा रतनपुर पंचायत अंतर्गत शोभापुर ग्राम कि एक 35 वर्षीय महिला शामिल है। वही अकेले घोड़ाडोंगरी की पंचायत में 10 केस कोरोना वायरस पॉजिटिव के हैं। इन सभी 10 केस में पॉजिटिव मरीज एक साथ एक ही ग्रुप के हैं जो कि मुंबई के अंधेरी से टिफिन सेंटर में कार्य लॉकडाउन के कारण बंद होने से वापस घोड़ाडोंगरी आए है। इन सभी मरीजों को घोड़ाडोंगरी के हॉस्टल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वॉरेंटाइन करके रखा गया था जिससे कि काफी तौर पर प्रशासन को राहत मिली है। वही शनिवार को पॉजिटिव पाये गये 3 लोगों के बारे में शाहपुर एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मुंबई से आए टिफिन ग्रुप के सदस्यों के साथ आई महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के पश्चात महिला के पति एवं बच्चे की भी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इनके ग्रुप की एक और रतनपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले शोभापुर ग्राम की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन तीनों केस में घोड़ाडोंगरी के सिवनपाट की पॉजिटिव आई महिला की 7 वर्षीय बच्ची, 37 वर्षीय पति एवं शोभापुर ग्राम के 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। वही घोड़ाडोंगरी बीएमओ संजीव शर्मा ने बताया कि मुंबई से आए ग्रुप को हॉस्टल में क्वॉरेंटाइन रखा गया था, उसी में से पॉजिटिव आई महिला के पति एवं बच्चे सहित एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी ग्रुप को हमारे द्वारा बाहर नही निकलने दिया जा रहा था, एवं क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। इनमें सिवनपाट के 2, ग्राम शोभापुर के 1 केस है। शुक्रवार की शाम तक इनकी रिपोर्ट रुक गई थी, जो कि आज आई। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री में यह पाया गया कि यह रास्ते में कहीं नहीं रुके थे। मोटरसाइकिल से सीधे घोड़ाडोंगरी आए।
बाहर से आए लोगों के पुनः लिए जाएंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम सरियाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए लोगों के कांटेक्ट हिस्ट्री के अनुसार 10 सैंपल लेकर भेजे गए हैं जो कि रेड जोन से आए हैं। डॉ. सरियाम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पिछले 14 से 15 दिन के अंदर कोरोना संक्रमित राज्य या फिर अन्य जगहों से आए लोगों की पुनः जांचकर सैंपल लिए। खासकर मुंबई से आए लोगों की भी जांच की जाएगी क्योंकि ज्यादातर पाए गए कि मुंबई से आए लोगों के ही पॉजिटिव हो रहे हैं। जिसके लिए स्वास्थ्य द्वारा डाटा कलेक्ट करके लगभग 2 सैकड़ा से ऊपर लोगों को चिन्हित किया गया है और इन लोगों की पुनः जांच कर सैंपल लिए जाएंगे।
घोड़ाडोंगरी में सबसे ज्यादा केस, मुंबई से आए हैं सभी लोग
बताया जाता है कि मुंबई के अंधेरी में टिफिन सेंटर में कार्य करने वाले लोगों का लॉकडाउन के कारण टिफिन सेंटर का काम बंद पड़ गया तो वापस अपने घर घोड़ाडोंगरी आए। इन सभी लोगों के वापस मुंबई से घोड़ाडोंगरी आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही लगी उन्होंने तत्काल सभी को संपर्क कर कहा कि वे यात्रा के दौरान कहीं भी ना रुके सीधे घोड़ाडोंगरी चले आए। यहां पर उनकी जांच एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिसके पश्चात सभी टिफिन सेंटर में कार्य करने वाले लोग घोड़ाडोंगरी आए इन्हीं में से 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह अभी पहला ग्रुप है जो कि मुंबई के अंधेरी से आया है। इसके अलावा भी एक ग्रुप टिफ़िन सेंटर में कार्य करने वाला घोड़ाडोंगरी आया है जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इन सभी मुंबई से आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले से ही घोड़ाडोंगरी के हॉस्टल में क्वॉरेंटाइन करा दिया गया था जिसके बाद रिपोर्ट आने के पश्चात सभी पॉजिटिव लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की समझदारी एवं सतर्कता की वजह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने से रोका गया है।
होम क्वारेंटाइन किए गए लोग घरों से बाहर न निकलें, हो सकती है एक साल की सजा
पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था कि होम क्वॉरेंटाइन के दौरान लोग घर से बाहर घूम रहे हैं जिसकी शिकायत भी काफी हुई। जिसको देखते हुए जिला कलेक्टर ने दिए सघन निगरानी के निर्देश जारी किए। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राकेश सिंह ने होम क्वारेंटाइन किए लोगों निर्देश दिये हैं कि वे क्वारेंटाइन अवधि में घरों से बाहर न निकलें। यदि ऐसा करते पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 (ब) तथा अन्य अधिनियमों के तहत पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा, जिसमें उल्लंघनकर्ता को एक साल तक की सजा हो सकती है। कलेक्टर ने जिले के समस्त इंसिडेंट कमांडर्स एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सघन निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कोई भी संस्थागत अथवा होम क्वारेंटाइन व्यक्ति क्वारेंटाइन नियमों का उल्लंघन न करे एवं क्वारेंटाइन स्थल से बाहर न निकले। यदि कोई उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इनका कहना हैं..
शुक्रवार को शाहपुर ब्लॉक के मौखामल में 1, घोड़ाडोंगरी के सिवनपाट में 1 केस पॉजिटिव पाया गया। वहीं शनिवार को मुंबई से आए टिफिन ग्रुप के 3 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें शुक्रवार को सिवनपाट की पॉजिटिव पाई गई महिला की बच्ची होम पति तथा ग्राम शोभापुर की एक महिला पॉजिटिव पाई गई।
हरसिमरन प्रीत कौर, एसडीएम, शाहपुर
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत शुक्रवार को 2 तथा शनिवार को 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से कई लोगों को घोड़ाडोंगरी की हॉस्टल में क्वॉरेंटाइन किया गया था।
डॉक्टर संजीव शर्मा, बीएमओ, घोड़ाडोंगरी
कोरोना संक्रमित राज्यो तथा अन्य संक्रमित जगहों से आए 14-15 दिन के अंदर लोगों की पुनः जांच का सैंपल लिए जाएंगे, जिसके लिए डाटा कलेक्ट कर लिया गया है।
डॉक्टर पुरुषोत्तम सरियाम, आयुष चिकित्सा अधिकारी, घोड़ाडोंगरी
+ There are no comments
Add yours