महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, पति ने 108 को कॉल किया, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जननी एक्सप्रेस की हड़ताल से 108 एम्बुलेंस अब गर्भवती महिलाओं का अस्पताल पहुंचने का सहारा बन गई है। आज फिर 108 एम्बुलेंस स्टाफ ने एक गर्भवती का एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया।

ये है पूरा मामला

108 एंबुलेंस में डिलीवरी होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को फिर एक बार सामने आया है। चिचोली के झांपल में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 108 को कॉल किया था। एम्बुलेंस बिना देर किए मौके पर पहुंची। महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल लाते समय नसीराबाद के पास महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला रिचु सिलुकर को प्रसव के बाद चिचोली के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रसव पीड़ा होने पर महिला के पति ने 108 एम्बुलेंस को कॉल करके बुलाया था। जिस समय यह प्रसव हुआ उस वक्त एम्बुलेंस में स्टॉफ के जितेंद्र राठौर ओर अनिल लिखितकर मौजूद थे।

108 अब गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी में भी जुटी

चार दिन पहले भी एक महिला का अस्पताल लाते समय 108 में ही प्रसव हो गया था। उसने एम्बुलेंस में दो जबकि अस्पताल पहुंचकर एक बच्चे को जन्म दिया था। जननी एक्सप्रेस पिछले 8 दिसंबर से हड़ताल पर है। जिसके चलते हादसों में दौड़ने वाली 108 एम्बुलेंस को अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए भी दौड़ लगानी पड़ रही है। हालांकि, 108 के इन कामों की सराहना की जा रही है। प्रदेश में 840 जननी एक्सप्रेस हड़ताल पर हैं। 108 और जननी दोनों का संचालन एक ही कम्पनी करती है। लेकिन जननी के वेंडर्स अपने भुगतान समेत अन्य समस्याओं की वजह से हड़ताल पर है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours