बैतूल के ताइखेड़ा में हिली जमीन: ग्रामीण बोले – 15 से 20 सेकेंड तक धरती कांपी, घरों के कबेलू तक नीचे गिरे, कंपन बहुत तेज था

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जिले के प्रभातपट्टन जनपद के ताइखेड़ा में मंगलवार रात को भूकंप जैसे झटकों से दहशत का माहौल निर्मित हो गया। यहां 15 से 20 सेकेंड तक हुई थरथराहट जैसी घटना से ग्रामीण हैरान होने के साथ डरे भी।

सरपंच युवराज सूर्यवंशी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे अचानक गांव में जमीन के भीतर से झटके जैसे महसूस हुआ। इससे घरों की छत पर लगे टीन हिल गए, जबकि पुराने मकानों के खपरैल गिर पड़े। यह झटका 15 से 20 सेकेंड तक महसूस किए गए। उन्होंने इसे भूमिगत झटके बताया है।

इधर, युवा हिमांशु धाकड़ ने बताया कि इसके पहले भी ऐसे झटके आ चुके हैं। लेकिन इस बार की थरथराहट काफी तेज थी। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। एसडीएम हर्ष सिमरन कौर ने बताया कि ग्राम पटवारी द्वारा इसकी सूचना दी गई है। घटना की तस्दीक करवाई जा रही है। फिलहाल किसी विशेषज्ञ से संपर्क नहीं किया गया है। खास बात यह है कि आसपास किसी गांव में ऐसे झटके महसूस किए जाने की कोई खबर नहीं है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours