महाविद्यालय में प्रारंभ हो स्नाकोत्तर स्तर की कक्षाएं – आशीष राठौर

Estimated read time 0 min read
  • एमए और प्राध्यापक की कमी को लेकर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

शाहपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा सोसल मिडिया जिला सयोजक आशीष राठौर ने शाहपुर महाविद्यालय प्राचार्य एमडी बाघमारे को ज्ञापन सौपा। आशीष राठौर ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की शाहपुर महाविद्यालय 2008 से प्रारम्भ हुआ है। जिसमे स्नातक स्तर की ही पढाई हो रही है, और इस वर्ष विधार्थीयो की संख्या लगभग 1500 हो जाएगी। आदिवासी विकासखंड का एक मात्र महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की कक्षा नही होने से विधार्थी आगे की पढाई नही कर पाते या ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को अन्य दुसरे शहर में जाकर अध्ययन करना पड़ता है। जिससे बहुत से विधार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते है। आशीष राठौर, ओम प्रकाश दुबे द्वारा ज्ञापन से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से शाहपुर महाविद्यालय में एमए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र की कक्षाए शासन स्तर से संचालित करने के साथ साथ हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति, समाजशास्त्र, जुलाजी, बाटनी और केमेस्ट्री में सहायक प्राध्यापक की पदस्थापना की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours