
सारनी। विगत कई दिनों से सारनी क्षेत्र में कभी हल्की, कभी भारी बारिश का दौर चालू है। इन दिनों कई बार भारी बारिश के साथ कड़ाकेदार आकाशीय बिजली की गर्जना हो रही है। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ था, परंतु आखिरकार आकाशीय बिजली गिरने से दो अप्रिय घटना घटित हो गयी जिसमे 2 लोगों की मौत एवं 2 घायल हुए । बताया जा रहा है कि सोमवार को मवेशी चराने गए तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। बताया जाता है कि एमजीएम स्कूल बगडोना के पास सोमवार को दोपहर तीन से 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई और 1 महिला सहित दो लोग घायल हो गए। साथ कुछ समय बाद दोनों को होश आया जिन्हें परिजन अस्पताल ले गए। पाथाखेड़ा चौकी से मिली जानकारी के अनुसार तीनों मवेशी चराने गए थे, अचानक बारिश हो जाने की वजह से तीनों बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे। इतने में ही आकाशीय बिजली इन पर गिर गई, आकाशीय बिजली के गिरने से मौके पर जगदीश झपाटे 55 वर्ष की मौत हो गई तथा अन्य दो बेहोश हो गये। तीनों पर आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी के लिए पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग को मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग द्वारा मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।एवं घायलों को परिजन अस्पताल ले गए। जानकारी अनुसार घायल दोनो की हालत स्थिर बताई जा रही है। वही पाथाखेड़ा के शिवाजी नगर टेकड़ी के पास भी आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है जिसमें एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि मृतक सुंदर भारती उम्र 36 वर्ष मवेशी चराने गया था इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इन दोनों मामलों में पाथाखेड़ा चौकी पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। वही इस संबंध में घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जैसे ही आकाशीय बिजली 3 लोगों पर गिरने की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई, तत्काल मौके पर घटनास्थल पर पटवारी को भेजा गया। मुआवजा के लिए पीएम रिपोर्ट आने के बाद पटवारी रिपोर्ट पर राजस्व पुस्तक परिपत्र की कंडिका 6-4 के तहत राशि स्वीकृत की कार्यवाही की जायेगी।
इनका कहना हैं
बगडोना एवं पाथाखेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पटवारी को भेजा गया, पटवारी की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार मुआवजा राशि जारी करने की कार्यवाही की जायेगी।
मोनिका विश्वकर्मा, तहसीलदार, घोड़ाडोंगरी
+ There are no comments
Add yours