- अजास संगठन मनाएगा जिला स्तरीय सावित्री बाई फ़ूले जयंती
बैतूल। जिले के लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे देश का केन्द्र बिन्दु बरसाली में है। इसी केन्द्र बिन्दु के ग्राम बरसाली में अजास संगठन द्वारा नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन अजास बैतूल के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ने कहा कि 3 जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती है। इस जयंती के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह का आयोजन अजास संगठन के द्वारा ग्राम बरसाली में किया जा रहा है।जिसमें मुख्य अतिथि निलय डागा विधायक विधान सभा बैतूल, डॉ. योगेश पण्डागरे विधायक विधान सभा आमला, विशेष आतिथ्य श्रीमती श्रद्धा जोशी एडिशनल एसपी, श्रीमती निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर, डॉ विद्या चौधरी प्राचार्या कन्या महाविद्यालय, श्रीमती मेश्राम प्रांताध्यक्ष आंगनवाड़ी संघ, श्रीमती चन्द्रप्रभा चौकीकर समाज सेविकाश्रीमती उषा यादव सरपंच ग्राम पंचायत रहेंगे। यहां से संपूर्ण भारत में नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए यहां अजास संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। नारी सशक्तिकरण और सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवी, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार बंधु तथा आमजन इसमें अपनी उपस्थिति देकर नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में सयोजक मूलचन्द नागले, सूरजप्रसाद भुमरकर, पूर्व न्यायधीश के अतुलकर, लीलाधर नागले ,श्यामदेव ब्राह्मणे, रमेश कुमार विजयकर, करणलाल चंदेलकर, तुकाराम लोखन्डे, चंद्रप्रभा चौकीकर, चंद्रभागा भुमरकर, निर्मला गोहिया, निर्मला भटना,कर , उषा सातनकर, हेमराज पाटिल, पंकज डोंगरे, वर्षा खातरकर, दीपमाला खातरकर, सतीश जोन्धलेकर, सुरेश गायकवाड, देवेंद्र वाईकर, देवेंद्र बर्थे, नारायण मनोहरे सुनील बेले, दिलीप बावने, ओमप्रकाश मनोहरे, गणेश बामने, प्रदीप चौकीकर, दिलीप वामनकर, सुधाकर सूर्यवंशी, गीता नागले सहित अजास के पदाधिकारी शामिल है।
+ There are no comments
Add yours