- भारतीय मजदूर संघ पाथाखेड़ा ने कोल प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया
सारनी। आज भारतीय मज़दूर संघ कोल प्रभारी शके लछमा रेड्डी स्टेरिंग कमिटी मेंबर आशीष मुर्ती प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुज्जर एवं प्रदेश मंत्री राजन नायर विभाग प्रमुख विनय डोंगरे के उपस्थिति में पाथाखेड़ा में भव्य स्वागत किया गया। पाथाखेड़ा भारतीय मज़दूर संघ कार्यालय मे सेकड़ो कार्यकर्ताओ के द्वारा रैली के द्वारा ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात कोल प्रभारी लछमा रेड्डी द्वारा कार्यकर्त्ता समेलन को सम्बोधित किया गया आने वाले समय में कोल उद्योग में चुनोतियो एवं आगामी भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ की रणनीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी वह भारतीय मजदूर संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे जिसमे यासीन खान ,राकेश राय ,नरेंद्र मिश्रा ,मनीष सिंह, दीपक पवार, राजेश देशमुख ,अन्य सभी पदाधिकारियों की उपस्थिती में अंत में पाथाखेड़ा अधयक्ष प्रमोद कुमार के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का आभार एवं अविनंदन किया गया।
+ There are no comments
Add yours