भारतीय मजदूर संघ की जुमडे भवन में हुई बैठक संपन्न

Estimated read time 0 min read

सारनी। पाथाखेड़ा के जुमडे भवन में भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ महासंघ के तत्वधान में कोयला खदान मजदूर संघ की 39 वी वार्षिक साधारण सभा में मुख्य अतिथि मधुकर साबले प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ विशिष्ट अतिथि धर्मदास शुक्ला संगठन मंत्री प्रमोद चौधरी महाप्रबंधक पाथाखेड़ा आमंत्रित अतिथि शिवदयाल बिसनदे , उपाध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ नागपुर महेंद्र सिंह ठाकुर विभाग प्रमुख नर्मदा पुरम संभाग भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह पाथाखेड़ा क्षेत्र क्रमिक प्रबंधक जितेंद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुदामा सिंह प्रकाशराव महामंत्री विजेंद्र सिंह की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में चल रही योजनाओं के बारे में बताया श्रम कानूनों में संशोधन के बारे में सभी को जानकारी दी कार्यक्रम के विषय में क्षेत्रीय मंत्री धर्मदास शुक्ला मैं संगठन की बात कार्यक्रम में रखी भारतवर्ष में संगठन की संपूर्ण जानकारी दी भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ने संगठन के 1 वर्ष का संपूर्ण गतिविधियों की साधारण सभा की बैठक में जानकारी दी साधारण सभा में 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन की सभी जानकारी साझा कर कार्यक्रम का समापन किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours