- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए अधिक से अधिक मतदान कराए
चिचोली. बुधवार को चिचोली में नगर मंडल के तत्वाधान में आयोजित नगर मंडल क्षेत्र के पन्ना प्रभारियों शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बुत प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई बैठक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनने के लिए मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करें मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाएं लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है.
उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और भारत को विकसित बनाने मतदाताओं से मतदान करने अपील करें.
बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश आवलेकर ,मंडल प्रभारी रंजीत सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, नगर उपाध्यक्ष वर्षा संजय आवलेकर, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष मालवीय भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर राव चढोकार, महामंत्री अमन पटेल , मंडल उपाध्यक्ष के रितेश मालवीय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी गुप्ता, मुकेश मालवीय, संजय आवलेकर, दिलीप यादव नाना राठौर, अमर सिंह राठौर, कृष्णा सोनी, भूपेंद्र कहार, डां अनिमेष राय, पुनीत राठौर, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
+ There are no comments
Add yours