भाजपा प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

Estimated read time 1 min read
  • गढा, मेंढा डूब प्रभावित किसानो के लिए मांगा विषेष पैकेज, मेंढा की उंचाई बढाने की भी मांग

बैतूल। क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से मिला और उनसे जिले में निर्माणाधीन गढा एवं मेंढा मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के किसानो की मुआवजा राषी में वृद्वि करने हेतू विषेष पैकेज देने की मांग की। भाजपा नेताओ ने इसके अलावा मेंढा डेम  की हाईट बढाकर सिंचाई क्षमता बढाने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री से किया। प्रतिनिधी मंडल में विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चैहान शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान को बताया कि बैतूल जिले में निर्माणाधीन गढा और मेंढा मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के किसानो को जो मुआवजा राषी दी जा रही है वह बहुत कम है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कलेक्टर गाइडलाईन में 20 प्रतिषत की कमी कर दी जिसके कारण भी मुआवजा कम बन रहा है। उन्होने बताया कि गढा डेम में लगभग 980 हे. निजी भूमि डूब में आ रही है जो लगभग दस गांवो की है। क्षेत्र में विगत कई वर्षो से रजिस्ट्रीयां नही होने के कारण बिक्रीछंाट की दरो में वृद्वि नही हो सकी। श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री से डूब में आ रही सिंचित कृषि भूमि का मुआवजा 20 लाख रू.प्रति हेक्टेयर और असिंचित कृषि भूमि का मुआवजा दस लाख रू. प्रति हेक्टेयर की दर से देने हेतू विषेष पैकेज दिया जाए। श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेंढा जलाषय का निर्माण प्रगति पर है। परियोजना में गांवो 224 हे. भूमि डूब में आ रही है। इस डेम की भी कलेक्टर गाईडलाईन की दरे कम होने से मुआवजा राषी कम बन रही है। उन्होने बताया कि जिले के पारसडोह डेम में विषेष पैकेज के तहत 10 लाख रू. प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया गया था। श्री खंडेलवाल ने मेंढा जलाषय डूब क्षेत्र के किसानो को भी विषेष पैकेज के तहत 10 लाख रू. प्रति हे. की दर से मुआवजा दिया जाए। मेंढा जलाषय की हाईट बढाई जाए – मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मेंढा डेम की हाईट बढाने की भी मांग की। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि डेम की अधिकतम जल भराव क्षमता 36.मि. 46 घन मीटर है। जिसमें 5800 है. क्षेत्र में सुक्ष्म सिंचाई पद्वति से एवं 8.48 मि. घन मीटर पेयजल हेतू दिया जाना प्रस्तावित है। उन्होने बताया कि जबकि डेम की क्षमता 55 मि.घन मीटर पानी की आवक है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि अधिकतम आवक क्षमता के अनुसार डेम बनाए जाने पर 5200 है. क्षेत्र में और अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल ग्यारह हजार है. क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा दी जा सकती है। श्री खंडेलवाल के अनुसार शासन को बांध की उंचाई मात्र 2 मीटर बढानी होगी जिसमें 20 मि. घन मीटर पानी का और भराव हो सकता है। इसमें डूब में कोई भी गांव नही आएगा। मात्र 40 है.अतिरिक्त भूमि ही डूब में आएगी। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने गढा और मेंढा डूब क्षेत्र हेतू विषेष पैकेज को लेकर अधिकारियो को निर्देष दिए और इस पर गंभीरता से विचार करने को कहा। उन्होने कहा कि राषी बढाने का फैसला नीतिगत होता है इसीलिए सबंधित अधिकारी इसकी संभावनाएं देखेगें। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के साथ ही इस सबंध में अतिरिक्त मुख्म सचिव एसएन मिश्रा से भी मुलाकात की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours