बैतूल। बैतूल जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड भीमपुर में स्वीकृत चिल्लौर सिंचाई परियोजना को निरस्त कराने को लेकर सांसद दुर्गादास उइके के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से मिला। प्रतिनिधि मंडल में विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह चैहान शामिल थे। सांसद दुर्गादास उइके और भैसदेही के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान को बताया कि भीमपुर विकासखंड के जनजातिय बाहुल्य क्षेत्र चिल्लौर में वृहद सिंचाई परियोजना शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। परियोजना में क्षेत्र के 16 ग्रामो की कुल 2627 हे. भूमि डूब से प्रभावित होगी। जिसमें 11 ग्राम पूर्व रूप से विस्थापित और एक ग्राम आंषिक रूप से विस्थापित होगा। सांसद ,पूर्व विधायक का कहना था कि डूब में जो जमीन आ रही है उसमें जनजाति वर्ग के किसानो की संख्या बहुतायत में है। वहीं परियोजना से सिंचाई का लाभ क्षेत्र के किसानो को भी नही मिलेगा। परियोजना से 85 हजार है. क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जिसमें से बैतूल जिले की मात्र 10 हजार है. भूमि की ही सिंचाई का लाभ मिलेगा। जब कि पूरी जमीन बैतूल जिले की आदिवासी बाहुल्य गांवो की डूब में आ रही है। पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से कहा कि परियोजना को लेकर क्षेत्र के आदिवासियो में भारी असंतोष है। उन्होने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियो का मत भी परियोजना निरस्त करने का है। भाजपा नेताओ ने मुख्यमंत्री से चिल्लौर वृहद सिंचाई परियोजना निरस्त करने की मांग करते हुए छोटी-छोटी लाभकारी योजनाएं बनाने का निवेदन किया है। इस संबध में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौपा।
चिल्लौर सिंचाई परियोजना निरस्त कराने मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours