




सारनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा संगठन द्वारा रविवार को सेवा का महाअभियान चलाया गया। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में सभी 36 वार्डो में सेवा का महाँ अभियान चलाया गया।मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने बताया की सेवा का महा अभियन कार्यकम के तहत आज अल सुबह से ही भाजपा के नेताओ कार्यकरताओ द्वार सेवा का महाअभियान के कार्यक्रम आरंभ शोभापूर वार्ड क्रमांक 34 के शिव शक्ति आश्रम में स्थित हनुमान जी महाराज के प्रांगण स्थल की सफाई से वृक्षारोपण एवं वार्ड में मास्क वितरण कर किया गया, वॉड 32 में स्थित मोक्षधाम में स्वच्छता अभियान चलाया और वृक्षारोपण किया सारणी वार्ड क्रमांक 4 में स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराया।वही अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में मास्क वितरण किया गया। इसी तरह के रचनात्मक सेवा कार्य सारणी मंडल के सभी 36 वार्डों में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए। वार्ड क्रमांक 30 में भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह द्वारा वार्ड वासियों को कोविड-19 का टिका लगाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कोविड-19 का टीका कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है कांग्रेस के नेता को भी टीके को लेकर जनता में भ्रम पैदा कर रहे थे किंतु वे खुद को कोविड का टीका लगा चुके हैं। वार्ड क्रमांक 19 में भाजपा नेता कमलेश सिंह ने कहाँ की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है सामाजिक उत्थान के साथ राष्ट्र उन्नति केंद्र सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। वार्ड क्रमांक 31 में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ने कहाँ की समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति की चिंता कर राष्ट्र की सुरक्षा केंद्र सरकार के प्राथमिक एजेंडा में है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता पंजाब राव बारस्कर, जगन्नाथ डेहरिया ने कहाँ की 2014 के पहले केंद्र में मोनी मनमोहन सिंह की पॉलिसी पैरालिसिस वाली सरकार थी किंतु 2014 से लेकर आज तक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जो समाज उत्थान में कारगर सिद्ध हो रहे हैं।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कहाँ की सभी 36 वार्डो में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सेवा कार्य को संचालित किया। इस अवसर पर सेवा ही संगठन के जिला प्रभारी कमलेश सिंह,जिला मंत्री रणजीत सिंह,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,मण्डल महामंत्री किशोर बरदे,प्रकाश शिवहरे, सेक्टर प्रभारी जी पी सिह शिबू सिंह,रवि देशमुख,कृष्णा साहू,कुबेर डोंगरे,प्रकाश डेहरिया,योगेश बर्डे सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
+ There are no comments
Add yours