भाजपा डा. मुखर्जी की जयंती बूथ स्तर पर मनाएगी

Estimated read time 0 min read

बैतूल। चिंतक, विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के प्रेरणास्त्रोत डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पार्टी जिले के सभी बूथो पर मनाएगी। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्षन मंे 6 जुलाई को जयंती मनाने हेतू व्यापक तैयारी की गई है। इसके लिए बूथ स्तर तक प्रभारी बनाए गए है। इसके अलावा जिला व मंडल स्तर पर भी प्रभारी बनाए गए है। श्री गायकी ने बताया कि बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में डा.मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर वक्ता द्वारा उनके जीवन पर प्रकाष डाला जाएगा। साथ ही पार्टी नेतृत्व के दिषा निर्देषानुसार पौधारोपण भी किया जाएगा। श्री गायकी ने जिला पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षो, मंडल प्रभारियो, जनप्रतिनिधियो, कार्यकर्ताओ से डा.मुखर्जी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमो में सहभागिता करने की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours