भाजपा जिला अध्यक्ष ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के दो विधानसभा आमला, भैसदेही के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद का टीकाकरण उत्सव

Estimated read time 0 min read

सारनी। पार्टी के आगामी कार्यक्रम तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, संगठन के चल संचालन एवं संघठन विस्तार के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक टीकाकरण करने के लिए आम जनता को प्रेरित करने  के दिशा निर्देश भी जिलाध्यक्ष जी द्वारा पदाधिकारियों को दिए गए।
प् भाजपा सारणी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने बताया कि भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष बाबला शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के संचालन, विस्तार संयोजक के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए शासन की गाइड लाइन का पालन कर कार्यक्रमों का संचालन कर पार्टी की गतिविधि को निरंतर चालू रखने का आग्रह जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।भाजपा के जिला अध्यक्ष  द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नाग्रेन्द्र निगम, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, ग्रामीण मंडल महामंत्री फुलचन्द्र यादव, सुरेन्द्र मस्कोले,मंडल उपाध्यक्ष दिपक पटेल, रविन्द्र देशमुख, शिबू सिंह, बन्टी अग्रवाल,  विनय मदने,जगदीश पवार शामिल थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours