भाजपाईयों ने फूंका टीएमसी सांसद का पुतला

Estimated read time 0 min read
  • उपराष्ट्रपति के उपहास का किया विरोध

सारनी। भारत के उपराष्ट्रपति जयदीप धनकड़ की मिमिक्री निकालने वाले टीएमसी सांसद के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पाथाखेड़ा न्यू मार्केट चौक पर टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी एवं कांग्रेस के खिलाफ भी जमकर नारे बाजी की एवं उपराष्ट्रपति का उपहास उड़ाने वाले टीएमसी नेता के खिलाफ एफआईआर। दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति का पद गरिमापूर्ण है। एक सांसद द्वारा इस पद पर बैठे व्यक्ति का उपहास उड़ाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। टीएमसी सांसद ने लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़ा है। भाजपा इसे बर्दाश्त नही करेगी। नपा अध्यक्ष किशोर वरदे ने कहा कि टीएमसी सांसद जब उपराष्ट्रपति मिमिक्री कर रहे थे तो राहुल गांधी उसका वीडियो बना रहे थे। उपराष्ट्रपति के अपमान में कांग्रेस भी पीछे नही।भाजपा नेता रणजीत सिंह ने कहा कि टीएमसी सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए। पुतला दहन एवं विरोध के कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, जीपी सिंह,प्रकाश शिवहरे,मुकेश जायसवाल, शिबू सिंह,परमेश्वर नागले,प्रकाश डेहरिया,रमेश खवसे विनय मदने, भीम बहादुर थापा, योगेश वरदे,गणेश मस्की,राकेश बारंगे, अमित जायसवाल,राहुल कापसे,संजीत चौधरी,राहुल वरदे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours