
सारनी। 5 अगस्त को 500 वर्ष पूर्व बाबर के द्वारा हिंदुओं के आस्था का प्रतीक राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख माननीय मोहन भागवत, हिंदुओं के धर्मगुरु गोपाल दास, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में शिलान्यास किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में भी जनता की आस्था का प्रतीक राम मंदिर में सारनी, शोभापुर, पाथाखेड़ा, बगडोना, सलैया में स्थित बैकुंठधाम मंदिर, शोभापुर, कालीमाई मंदिर, पाथाखेड़ा विश्वकर्मा मंदिर, पाथाखेड़ा शिव मंदिर, सारनी शिव मंदिर, सारनीराम मंदिर, सलैया संकट मोचन मंदिर, गीता मंदिर के पुजारियों की उपस्थिति में भगवान राम की पूजा अर्चना कर सभी मंदिरों के मठाधीशो का वस्त्र श्रीफल एवं दक्षिणा देकर भाजपा मंडल सारनी के वरिष्ठ पीजे शर्मा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदामा सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, बंडू माकोड के द्वारा ब्राह्मण देवताओं को इस ऐतिहासिक दिन पर सम्मान किया गया। जानकारी देते हुए भाजपा के पीजे शर्मा, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा ने बताया कि इसी तारतम्य में भाजपा मंडल सारनी में भी शाम को लोग अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया गया, साथ ही भाजपा कार्यालय में भी भगवाध्वज का ध्वजारोहण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के इस अवसर पर एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश यादव, नागेंद्र निगम, विनय मदने, राकेश सोनी, मुकेश (बाबू) सिंह, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी, विनय राय, ओम कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours