बैतूल स्टेशन पर 11 एवं 12 जून को होगा वैक्सीनेशन

Estimated read time 0 min read

बैतूल। मध्य रेल नागपुर मंडल के अंतर्गत कार्यरत रेलकर्मियों और उनके परिजनों से कोरोना से बचाव का टीका लगाने की शुरूआत की गई है जिसके तहत जिले के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर शिविर लगाकर रेल कर्मचारियों एवं परिजनों को टीके लगाए जा रहे हैं। आमला एवं घोड़ाडोंगरी सहित आसपास के रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मियों एवं परिजनों को शिविर लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। अब बैतूल स्टेशन पर 11 एवं 12 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधन अनिल पवार ने सभी रेल कर्मियों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं एवं अपने परिजनों का प्राथमिकता से टीका लगवाए।
मरामझिरी, धाराखोह, मलकापुर में तैनातकर्मियों को भी बैतूल में लगेंगे टीके
बैतूल स्टेशन पर 11 एवं 12 जून को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें बैतूल सहित आसपास के स्टेशन, मरामझिरी, धाराखोह एवं मलकापुर स्टेशन पर तैनात रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों को बैतूल स्टेशन पर टीके लगाए जाएंगे। सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के सचिव धीरेन्द्र वर्मा का कहना है कि कोविड के खतरे के बावजूद भी अपनी जान की परवाह किए बिना रेल कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी बखुबी निभाई है। कर्मचारियों का प्राथमिकता पर टीकाकरण हो इसके लिए यूनियन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि शिविर लगाए जा रहे हैं कर्मचारी प्राथमिकता से शिविरों में पहुंचकर टीका लगाए। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours