बैतूल। बैतूल में आज मावठे की जमकर बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुलने के आसार बढ़ गए है। आज दोपहर से ही यहां बारिश की संभावना बन रही थी। दिन ढलते ढलते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान से बूंदे बरसने लगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश से दिन का तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस जबकि बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। मावठे की इस बारिश से अब तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। बारिश से वातावरण में आद्रता भी बढ़ गई है।इसका अनुपात 58 से 86 फीसदी पर पहुंच गया है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में एकाएक 8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में जरूर बढ़ोतरी हुई लेकिन बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मावठे की बारिश से गेहूं की फसल को तो फायदा होगा लेकिन दलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। मौसम विभाग भोपाल ने मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम संभाग सहित 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
+ There are no comments
Add yours