- त्यौहार के पूर्व स्वाधार में निवास करने वाले बच्चे और महिलाओं को वितरण किए वस्त्र

सारनी। मैं अपने घर पर रहकर भी पढ़ाई में इतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती जितना बेहतर प्रदर्शन में शोभापुर के स्वाधार ग्रह में निवास कर के कर रही हूं,यह उद्गार कक्षा 12वीं की विद्यार्थी लीना मंडल का है।उन्होंने स्वाधार ग्रह में निवास कर के 61% अंक अर्जित करने का कार्य किया है।इस अवसर पर स्वाधार ग्रह की संचालिका एवं ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारतीय अग्रवाल के द्वारा पुरस्कार देकर लीना मंडल को सम्मानित किया है। इस अवसर पर भारतीय अग्रवाल ने कहा कि लीना के द्वारा कक्षा 12वीं में हिंदी एवं पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 76-76 अंक लेकर विशेष स्थान प्राप्त किया,साथ ही स्वाधार ग्रह में निवास करने वाली 22 महिला एवं आठ बच्चों को रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के अवसर पर वस्त्र वितरण किए गया।ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारतीय अग्रवाल ने कहा कि उम्र भर व्यक्ति रूपए पैसे की चाह में लगा रहता है,लेकिन पैसों की चाह की वजह से अपने घर परिवार के लोगों को नजरअंदाज करता है।जिसकी वजह से महिलाओं के साथ अपराध की गंभीर घटना होती हैं और इन घटनाओं के बाद महिलाओं को समाज में वह दर्जा नहीं मिल पाता जो उन्हें मिलना चाहिए, ऐसी महिला एवं युवतियों को सुधार गृह में रखकर उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर महिला बाल विकास की प्रभारी काशी धाकड़ ने कहा कि शोभापुर कॉलोनी में संचालित होने वाले स्वाधार ग्रह संपूर्ण चार पांच जिलों में एक मिसाल है,इस स्वाधार ग्रह में महिला एवं युक्तियों के आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर किसी को किसी भी तरह की चिंता का सामना नहीं करना पड़ता है। इस अवसर पर स्वाधार ग्रह की अधिकारी ज्योति बागड़े,काउंसलर नंदा सोनी लीला पीपले संहित अन्य महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थी।
+ There are no comments
Add yours