- विधायक डॉ. पंडाग्रे ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री स्वास्थ मंत्री का आभार
सारनी। बैतूल जिला आदिवासी जिला है और इसके 10 ब्लॉक में कई दुर्लभ गांव है जहां पर वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है ऐसी स्थिति में बैतूल जिले को 22 एंबुलेंस की सुविधा मिलने से जिले के 10 ब्लॉक के आदिवासी दुर्गम गांव अब सीधे एंबुलेंस से जुड़ जाएंगे एंबुलेंस की सौगात मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले मृत्यु दर का आंकड़ा भी कम हो जाएगा।आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के माध्यम से बैतूल जिले को दिए जाने वाले 22 एंबुलेंस के सौगात के उपलक्ष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ मंत्री प्रभु राम चौधरी का आभार व्यक्त किया है,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संपूर्ण प्रदेश में दो करोड़ 82 लाख ऐसे लोग हैं जो आयुष्मान कार्ड से जुड़े हुए हैं ऐसे लोग भी अब इस एंबुलेंस का सीधा लाभ एक फोन कॉल पर ले पाएंगे।बैतूल जिले को 22 एंबुलेंस की सौगात मिली है जिसमें 18 जननी एक्सप्रेस व आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए चार 108 एंबुलेंस प्रदान की गई है। 22 एंबुलेंस मिलने से निश्चित रूप से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।पिछले कई वर्षों से जिले के स्वास्थ्य महकमा एंबुलेंस के अभाव से जूझ रहा था आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयास से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने बैतूल जिले को 22 एंबुलेंस की सौगात देकर आमला विधानसभा के विधायक डॉ योगेश को अपना विश्वासपात्र विधायक बताने की ओर इशारा भी कर दिया है।आमला विधायक डॉक्टर पंडाग्रे ने बताया रोगियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी लोग मरीज़ के लिए देव दूत की तरह होते है।
+ There are no comments
Add yours