बूथो का डिजीटलाईजेशन सबसे बडी परिकल्पना है – सुजीत जैन

Estimated read time 0 min read
  • बैतूल विधानसभा की विस्तारक कार्यशाला में बोले भाजपा जिला प्रभारी

बैतूल। श्रृद्वेय कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के तहत शुरू होने जा रही बूथ विस्तारक योजना पार्टी की सबसे बडी परिकल्पना है, जिसमे प्रत्येक बूथ समिति का फिजीकल वेरीफिकेशन ओर डिजीटलाईजेशन किया जाएगा। उक्त उदगार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में बैतूल विधानसभा के बूथ विस्तारको की कार्यशाला में व्यक्त किए। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, जिलाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे प्रमुखरूप से मौजूद थे। श्री जैन ने कहा कि डिजीटलाईजेशन वर्तमान समय की आवश्यकता है। इसीलिए पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत हमे प्रत्येक बूथ को सक्षम बनाना है। उन्होने योजना का केन्द्र बिन्दू पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाउ ठाकरे को बताते हुए कहा कि वे अपने आप में एक संगठन थे। पार्टी को देश एवं प्रदेश में विस्तार देने का काम ठाकरे जी ने किया। श्री जैन ने कहा कि योजना की महत्ता और समय सीमा को ध्यान मे रखकर सभी विस्तारक 20 से 30 जनवरी तक नेतृत्व के उम्मीदो पर खरा उतरेगेें। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि यह संगठन पर्व है, जिस तरह हम बाकी पर्व मनाते है इसे भी उसी उत्साह जोश के साथ मनाएं। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 2014 का चुनाव हम कांग्रेस की विफलता से जीते थे, 2019 का वातावरण हमारे पक्ष में होने के कारण जीते थे। परंतू 2024 का चुनाव हम संगठन की ताकत से जीतेगें। उन्होने कहा कि बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य पार्टी को सर्वव्यापी ओर सर्वस्पर्शी बनाना है। श्री शुक्ला ने आशा व्यक्त कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस कार्य में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और ताकत से पूरा करने में लगाएगें तथा इस अभियान को सफल बनाएगें। कार्यशाला में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन ने बूथ विस्तारको एवं एप्प संचालको को संगठन एप्प चलाने की तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बैतूल विधानसभा के मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, गोवर्धन राने, सुनील पंवार, नीतू पटेल, ग्रामीण मंडल महामंत्री कमल मालवीय, आईटी के राजेश आर्य, मंडल विस्तारक प्रमोद धोटे, ऋषभदास सावरकर, प्रशांत गावंडे, शिवपाल उबनारे, आईटी विभाग के विधानसभा प्रभारी मनीष मिसर सहित शक्ति केन्द्र के बूथ विस्तारक, एप्प संचालक, मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार एवं आभार जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने व्यक्त किया। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours