बिना मास्क घूमने वालो पर होगी कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग ले रहा रेड जोन से आये लोगो के रेंडमली सैम्पल

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगरीय निकाय के कई वार्डो में बाहर राज्य से आये लोगो के ब्लॉक की स्वास्थ्य विभाग टीम ने रेंडमली जांच करना शुरू कर दिया हैं, जिसमें पूर्व में 32 सैम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट किये गये थे। जिसके पश्चात गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगों के एहतियातन सैम्पल लिए गये। जानकारी देते हुए घोड़ाडोंगरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि ब्लॉक अंतर्गत विगत कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ोतरी देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घोड़ाडोंगरी ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की टीम को बाहरी राज्य एवं रेड जोन वाले इलाकों से आए लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है, ऐसे लोगों का डाटा कलेक्ट कर सूची बनाने के बाद रेंडमली जांच कि जा रही हैं। जिसके पश्चात घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सारनी नगरीय निकाय अंतर्गत गुरुवार को 10 लोगों की जांच की गई। जिसमें कोरोना संक्रमित राज्य या फिर अन्य रेड जोन एरिये से आए लोगों की पुनः जांच कर सैंपल लिए गये, इसके अंतर्गत मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य रेड ज़ोन से आए लोग शामिल है। इस सैंपल में वार्ड 35, 23,16, 21, 25 और 34 के 10 लोगों की डॉ स्वीटी सेन एवं घोड़ाडोंगरी, उप स्वास्थ्य केंद्र पाथाखेड़ा की टीम द्वारा सैम्पल लिए गये। वही खंड चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह के अंदर 50 से ज्यादा लोगों के सैम्पल लिए जायेंगे। साथ ही कुछ दिनों से शिकायते मिल रही है कि क्षेत्र में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं जिसके लिए पुलिस विभाग एवं नगर पालिका की टीम द्वारा ऐसे लोगों पर 500 रुपये का जुर्माना किया जायेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रम में जो भी लोग बाहर जिलों से आ रहे हैं उनको ब्लॉक चिकित्सालय में जांच करने के पश्चात ही वैवाहिक कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे लोगों के आने पर बीएमओ ने सभी से अपील करी कि वे तत्काल जानकारी दें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours